फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   City electricity will remain closed for two days and four hours

Fatehpur News: दो दिन चार घंटे बंद रहेगी शहर की बिजली

Mon, 15 Jul 2024 03:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
City electricity will remain closed for two days and four hours
फतेहपुर। बारिश की शुरुआत में ही घंटों बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक बिजली कटौती से लोग उमसभरी गर्मी में परेशान रहे। शहर के आवास-विकास, सिविल लाइन, नउवाबाग, हरिहरगंज, ज्वालागंज क्षेत्रों में लगातार कटौती जारी है। सोमवार और मंगलवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को 33 केवीए में कार्य करने के लिए दोपहर एक बजे शाम से पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें पटेल नगर, आवास विकास, अस्ती, शादीपुर, नउवाबाग, जीटी रोड फीडर बंद रहेंगे। एसडीओ सदर एमएम सिद्दकी ने बताया कि 33 केवीएम में ब्रेकर लगाया जाना है, जिससे शहर वासियों को बिना बाधित आपूर्ति दी जा सके। हसवा ब्लाक के जीटी रोड उपकेंद्र में 63 केवीए ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है। इससे करीब सौ घरों में तीन दिन से आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस बीच घरों के इन्वर्टर की बैट्री डिस्चार्ज हो जाने से दुकानों और घरों में बैठना मुश्किल हो रहा है। रात में मोमबत्ती के सहारे घरों में खाना पकाया जा रहा है। रात में लोग छतों पर टहलकर गुजार रहे हैं। जीटी रोड उपकेंद्र के दुकानदारों ने कहा कि बिजली न रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारी ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

.............................................................

जीटी रोड उपकेंद्र क्षेत्र निवासी भोला प्रसाद मौर्य ने बताया कि चार जुलाई को ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की गई है। अभी तक ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हुआ है। बारिश में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................................................................................

जीटी रोड उपकेंद्र क्षेत्र निवासी अंबेश बाबा ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हैं। खेतों में सिंचाई करनी है, लेकिन बिजली न रहने के कारण धान की नर्सरी भी सूख रही है। उपकेंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

...................................................

ट्रांसफार्मर का इस्टीमेट बना दिया गया है। वर्कशॉप में 63 केवीए का ट्रांसफर नहीं है। बहुत ही जल्दी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
कमल कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed