{"_id":"7a0e581836e42a8260ec5298680dfc31","slug":"churches-are-prayer-meetings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजाघरों में होंगी प्रार्थना सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजाघरों में होंगी प्रार्थना सभाएं
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु के जन्म दिन में जहां गिरजाघरों में सुबह
विज्ञापन
प्रार्थना सभाएं होंगी और केक कटेगा वहीं जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन के
बीच सेंटा क्लाज बच्चों को टाफी चाकलेट और गिफ्ट देकर गुदगुदाएंगे। मैरी
क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए इसाइयों ने तैयारी पूरी कर ली है।
प्रेम और एकता का ज्ञान देने वाले प्रभु यीशु के जन्म दिन को क्रिसमस पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को शहर के चौक, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, पटेलनगर चौराहा आदि इलाकों में लोग गिफ्ट, केक आदि खरीदते नजर आए।
रंग बिरंगी रोशनी से क्रिसमस ट्री को तैयार किया गया है। शहर के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च और देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बिटिरियन चर्च को दिनभर सजाया गया।
पास्टर गिरजा पीटर ने बताया कि क्रिसमस पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म दिन पर पहले प्रार्थना होगी इसके बाद लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई देंगे। पास्टर विजय मसीह ने बताया कि प्रार्थना सभा के बाद बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।