फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chunav

नीले किले पर चढ़ा भगवा रंग तो बने समीकरण

Sat, 12 Mar 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
chunav
खागा। खागा विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति के मतदाताओं की करवट ने भगवा खेमे के चारो ओर एक मजबूत आवरण तैयार कर दिया है। जिसे भेदना भविष्य में भी अन्य दलों के लिए चुनौती होगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार चुनाव में सुशासन और राशन के प्रयोग ने बसपा के नींव कहे जाने वाले इन मतदाताओं का मूड बदल दिया। बसपा की ओर से बेहतर प्रत्याशी न लाना भी इस वोट को भगवा खेमे की ओर ले गया।
विज्ञापन

खागा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाता सबसे अधिक हैं। ये वोट आमूमन बसपा को जाता है। पूर्व के चुनावों में ऐसा ही होता रहा लेकिन साल 2017 फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का यह कैडर वोट करवट लेता दिखा। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2017 में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पासवान को 94892 वोट मिले थे।
विज्ञापन

जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार को 38393 और बसपा उम्मीदवार सुनील कुमार को 38318 वोट मिले थे। वहीं 2022 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पासवान को 83735 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस को 78226 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी दशरथ लाल सरोज को मात्र 22115 वोट मिले। यानी पिछली बार से करीब 16 हजार वोट कम मिले। जो साफ इस बार की ओर इशारा कर रहा है कि बसपा का कैडर वोट पर अब भगवा रंग चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी पंडितों के अनुसार बसपा की चुनावी तैयारी जिले में महज औपचारिकता निभाती लगी। प्रत्याशी घोषणा व नामांकन के बाद जनपद में किसी बड़े नेता का दौरा नहीं हुआ। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी नहीं देखी गई। जिससे बसपा का कैडर वोट बिखर गया। बसपा की ओर से यह चुनाव महज खानापूर्ति के लिए लड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed