फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chori,thief,kurki,fathepur news,electric wire

पावर ग्रिड लाइन का तार चोरी करने वालों की कुर्की की तैयारी

Fri, 05 Feb 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
chori,thief,kurki,fathepur news,electric wire
किशनपुर के भउनापुर गांव में कुर्की की नोटिश चस्पा करती गाजीपुर पुलिस - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पावर ग्रिड गोदाम से तार चोरी करने में तीन साल से फरार आरोपियों के घर कुर्क करने का नोटिस पुलिस ने शुक्रवार को चस्पा किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरे गांव में मुनादी कराई। आरोपियों को कोर्ट में हर हाल में हाजिर कराने के लिए परिजनों से कहा है।
गाजीपुर थाने के मनीपुर गांव में पावर ग्रिड का अस्थाई गोदाम था। 31 मई 2017 को यहां रखा लाखों का तार चोरी हुआ था।
मामले में परियोजना अधिकारी मनोज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी के इस मामले में किशनपुर थाना क्षेत्र के भौंनापुर गांव के एक आरोपी को पकड़ा था।
आरोपी ने चार साथियों राम मगन निषाद, नरेंद्र निषाद, कल्लू व लवलेश निषाद के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की थी। ये चारों पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

एसीजेएम कोर्ट प्रथम के आदेश पर गाजीपुर थानाध्यक्ष कमलेश पाल शुक्रवार को आरोपियों के गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के दरवाजों पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घरों में ताले बंद थे। उनके परिवार के लोगों से पुलिस ने संपर्क किया। पुलिस गांव में घूमी और मुनादी कराते हुए ग्रामीणों से कहा कि वह लोग आरोपियों को संरक्षण नहीं दे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed