फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child dies after falling into well while playing

Fatehpur News: खेलते-खेलते कुएं में गिरने से बच्चे की मौत

Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Child dies after falling into well while playing
थरियांव। नलकूप के कुएं में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। हादसा देखकर पिता बच्चे को निकालने के लिए कुएं में उतरे जहां कुएं में फैली गैस की वजह से वह बेहोश हो गए। उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी कोमल मजदूरी व कृषि कार्य करता है। वह परिवार समेत गांव के संजय के खेत पर धान की पौध लगाने गया था। परिवार के पीछे से कोमल का सात वर्षीय बेटा सतीश उर्फ छोटू खेत में पहुंच कर बच्चों के साथ नलकूप पर खेल रहा था। पैर फिसलने से नलकूप के कुएं में जा गिरा। बच्चों ने हादसा देखकर शोर मचाया। पिता कोमल रस्सी बांधकर बेटा को निकालने के लिए कुएं में उतरे। कुएं में गैस फैली होने से बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने कोमल को किसी तरह बाहर निकालकर नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। कुएं की गैस खत्म करने के बाद बच्चे को निकालकर नर्सिंग होम ले गए जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां उर्मिला देवी, भाई दीपक, बहन गुड़िया देवी का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed