फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child abduction by parents to save displayed in jail

बेटा अपहरण में गया जेल तो माता-पिता ने जान दी

Fri, 07 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Child abduction by parents to save displayed in jail

अपहरण मामले में बेटे के जेल जाने से आहत माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। सुबह दोनों का शव खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया जाता है कि बेटे की तरतूत की वजह से कुछ समय पहले उसके पिता को भी जेल जाना पड़ा था।  

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में 27 जुलाई को एलआईसी एजेंट रामकिशोर प्रजापति के बेटे दीपक का अपहरण हो गया था। पुलिस ने जाल बिछाया तो अपहरणकर्ता किशोर को उसके घर के पास छोड़ दिए। जांच पड़ताल के बाद अपहरण के आरोप में पुलिस ने उन्नाव निवासी राजू सोनी, कल्लू एवं एलआईसी एजेंट रामकिशोर के पड़ोसी वीरेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र के जेल जाने के बाद उसके पिता रामपाल (50) एवं माता भुलिया देवी(48) माता-पिता से गांव के लोगों ने बातचीत बंद कर दिया। उन्हें ताने मिलने लगे। इस पर वे एक दिन पहले अपनी बेटी के घर चले गए। वहां से लौटे तो घर जाने के बजाय खेत में ही रूक गए। गुरुवार सुबह खेत में दोनोें का शव मिला। मुंह से झाग निकल रहा था और पास में जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed