{"_id":"5e4445168ebc3ee59e0e08b9","slug":"chatra-se-duskarm-ki-report-fatehpur-news-knp5442424103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने, दुष्कर्म और रुपये छीनने का आरोप लगाने वाली बीएससी छात्रा की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी और उसके घर के छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए आरोपी पक्ष को बुलाया है।
ललौली थाना के एक गांव की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा एक रिश्तेदार के घर 27 जनवरी को निमंत्रण में गई थी। निमंत्रण में उसके पिता शाम को कार से पहुंचे थे। कार में रखा सामान लेने पीड़िता गई थी, तभी उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर दूसरी कार से अगवा कर लिया गया था। छात्रा ने बताया कि आरोपी पड़ोसी गांव का एक परिवार है। उसमें एक युवती पहचान की थी। एक कमरे में ले गए थे। उसके जेवरात छीन लिए। बंधक बनाकर एक युवक ने तीन दिन तक छेड़खानी, दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने साद कागजों में हस्ताक्षर बनवाए थे। उसे लेकर खाते से रकम निकालने पांच फरवरी को बहुआ कस्बे की बैंक आ रहे थे तभी वह शोर मचाकर अपने को चंगुल से छुड़ा सकी थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसे घटना की जानकारी नहीं थी। तभी उसने बेटी के गायब होने की सूचना 28 जनवरी को दर्ज कराई थी। पांच फरवरी को बेटी के मिलने के बाद हालत ठीक नहीं थी। उसे इलाज कराने लेकर गए थे। हालत में सुधार आने पर बेटी ने आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ लिखित बेटी ने बयान दर्ज कराए। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक और उसकी बांदा के तिंदवारी में रहने वाली बहन, बहनोई, भाई, मां, पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घटना को एसआर सूची में नहीं डाला है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है। इसकी पहले से गुमशुदगी दर्ज थी। संगीन अपराध जांच में पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।