फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Changes in the arrangements for board exams, only one compilation centre created

Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं में बदलाव, सिर्फ एक संकलन केंद्र बना

Tue, 21 Jan 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Changes in the arrangements for board exams, only one compilation centre created
फतेहपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया है। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए इस बार सिर्फ एक संकलन केंद्र बनाया गया है, जबकि पिछली परीक्षाओं में दो संकलन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने की व्यवस्था होती रही है। इस बार परीक्षा मॉनिटरिंग सेल के स्थान में भी परिवर्तन पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

2025 बोर्ड परीक्षा के सभी 114 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में जमा होंगी। इससे पहले खागा तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं शुकदेव इंटर कालेज खागा उप संकलन केंद्र में जमा होती रही हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए इस बार मॉनिटरिंग सेल के स्थान में परिवर्तन किया जाएगा। इससे पहले राजकीय इंटर काॅलेज के कंप्यूटर कक्ष में मॉनिटरिंग सेल स्थापित रहा है। 2025 बोर्ड परीक्षा की मानिटरिंग सेट डीआईओएस कार्यालय के स्काउट भवन या राजकीय पुस्तकालय में बनाने की तैयारी है। हालांकि राजकीय पुस्तकालय के सभी 10 कंप्यूटर मानिटरिंग सेल ने अधिगृहित कर लिए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज में संकलन केंद्र बना है, इस लिए माॅनिटरिंग सेल के स्थान बदलने का विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed