फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Changes BJP rally today, preparations complete

भाजपा की परिवर्तन रैली आज, तैयारियां पूरी

Fri, 09 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Changes BJP rally today, preparations complete
भाजपा परिवर्तन यात्रा के आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल एमजी डिग्री कालेज में जायजा लेते राष्ट्रीय मंत्री डा.महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन रैली आज होगी। एमजी डिग्री कालेज परिसर में गुरुवार रात तक चली तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया। आने-जाने के रास्ते से लेकर मंच तक को झंडा, बैनर, होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। कई जगह नेताओं के स्वागत के लिए तोरणद्वार भी बने हैं। यहां बने विशाल मंच से शुक्रवार दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य चेहरा होंगे। माना जा रहा है कि नोटबंदी में विपक्ष की खेमेबंदी पर राजनाथ और केशव यहां खुलकर बोलेंगे। भ्रष्टाचार और प्रदेश सरकार भी निशाने पर होगी। वहीं बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया जाएगा। फिलहाल भाजपाई जनता को अपनी बयार में बहाने के लिए इसे बड़ा आयोजन मानकर तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासनिक अमले ने भी अपने स्तर से रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन



बता दें कि भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर करीब 20 दिन से तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को शहर के शांतीनगर में बने एमजी डिग्री कालेज परिसर में जनसभा की तैयारी की गई है। सुबह से ही भीड़ को लाने की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। हालांकि इसके लिए पहले से दायित्व पाए भाजपाई पूरी रात लगे रहे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता व पदाधिकारी आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह राष्ट्रीय मंत्री डा.महेंद्र सिंह डाक बंगले से एमजी डिग्री कालेज पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन



इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर विधायक सलिल विश्नोई भी शाम को कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। सुबह से ही प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश, जिला प्रभारी हनुमान मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंदराज पाल, शैलेंद्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त, अभय प्रताप सिंह, अरविंद बाजपेई, अन्नू श्रीवास्तव, राम प्रताप सिंह गौतम, अपर्णा गौतम, राजेंद्र पटेल, आशीष मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, राम प्रकाश गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, शैलेंद्र रघुवंशी तैयारियों में डटे रहे। ठा. युगराज सिंह कालेज में हेलीपैड बनाया गया है। यहां पर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से जिले में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed