फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chairman of six bodies, 116 councilors took oath

Fatehpur News: छह निकायों के चेयरमैन, 116 सभासदों ने ली शपथ

Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chairman of six bodies, 116 councilors took oath
फोटो-21-शपथ ग्रहण करते सदर नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य। संवाद
विज्ञापन

फोट-23-शपथ लेते सभासद। संवाद
डीएम से मनोनीत प्रशासनिक अधिकारियों ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले की छह निकायों में शपथ ग्रहण हुआ। शुक्रवार को छह चेयरमैन और 116 सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। डीएम से मनोनीत प्रशासनिक अधिकारियों ने शपथ दिलाई।
नहर कालोनी में सजे भव्य पंडाल में सदर नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य को सदर एसडीएम ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभी पक्ष विपक्ष और निर्दलीय मिलाकर कुल 34 सभासदों ने शपथ ग्रहण की। सपाइयों से खचाखच भरे पंडाल में चेयरमैन और सभासदों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बिना किसी भेदभाव के शहर के विकास के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह यादव, नफीस उद्दीन आदि सपाई मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन ने सभासदों के साथ नगर पालिका कार्यालय का भ्रमण किया। कुछ देर कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों से परिचय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
फोटो-31-खागा नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ लेतीं गीता सिंह। संवाद
गीता सिंह ने तीसरी बार ली अध्यक्ष पद की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। नगर पंचायत खागा से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनीं गीता सिंह ने नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह शपथ ग्रहण किया। उनके साथ निर्वाचित सभी 21 सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की। एसडीएम खागा ने शपथ ग्रहण कराई।
नगर पंचायत खागा परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति की मौजूदगी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व अन्य भाजपाई मौजूद रहे। एसडीएम नंद लाल मौर्य ने सभी को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कस्बे के बीच से निकल रही माइनर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर दिनेश बाजपेयी, मनोज शुक्ला, विजय सिंह गौर, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, अपर्णा सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
.............................
फोटो-40-शपथ लेतीं नव निर्वाचित पहली चेयरमैन रेखा सरोज। संवाद
धाता नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष रेखा सरोज ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। नगर पंचायत धाता के पहली नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा सरोज एवं 16 सभासदों ने शपथ ली। पुष्पा मैरिज हाल में अपर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान मौजूद रहीं।
धाता नगर निकाय की अध्यक्ष सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ईओ हरेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष एवं सभासदों को फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जनपद मुख्यालय से सबसे दूर धाता ब्लॉक को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए अथक प्रयास किए गए हैं, ताकि इस क्षेत्र का भी विकास हो। इस मौके पर राजेंद्र, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी, गुलजारीलाल, लाल सिंह, नितिन सिंह, देवेश त्रिपाठी, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
.....................
फोटो-29-शपथ लेते नगर पंचायत चेयरमैन रेखा वर्मा। संवाद
चेयरमैन और सभासदों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। आदर्श नगर पंचायत बहुआ के नवनिर्वाचित चेयरमैन और 10 सभासदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पंचायत के ललौली रोड स्थित सिद्ध विनायक मैरिज हाल में एसडीएम न्यायिक खागा प्रियंका ने शाम चार बजे चेयरमैन रेखा वर्मा और सभासदों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी ज्योति और पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने नगर पंचायत के विकास में हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार में नगर पंचायत बहुआ का ज्यादा विकास होगा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास पांडेय, ईओ आशीष चक्रवर्ती, कामता सोनी, पूर्व चेयरमैन नागेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन मुन्ना सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन राजेश गौतम, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित शुक्ला, प्रभारी मंजू शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, रमाकांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
.......................
फोटो-32-शपथ लेते नगर पंचायत नव निर्वाचित चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सोनकर। संवाद
शपथ ग्रहण के बाद कार्यालय गेट में माथा टेक रखा कदम
किशनपुर। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित ने शपथ ग्रहण की। नगर पंचायत किशनपुर में शुक्रवार सुबह चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सोनकर ने 10 सभासदों के साथ दूसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके बाद नगरपंचायत कार्यालय गेट पर माथा टेक अंदर प्रवेश कर कार्यभार ग्रहण किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभी सभासदों को अपर उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सांसद निरंजन ज्योति, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर मौजूद रहीं। निर्वाचित अध्यक्ष ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यालय में पहुंचे चेयरमैन का लिपिक श्याम प्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर किशनपुर नगर निकाय के भाजपा प्रभारी अन्नू श्रीवास्तव ,चुनाव संयोजक अपर्णा सिंह गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर, किसान नेता धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व प्रधान लल्लन पटेल, पूर्व चेयरमैन सुशीला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

........................
फोटो-33-शपथ लेतीं नवनिर्वाचित चेयरमैन राधा साहू। संवाद
शपथ ग्रहण कर विकास के पथ पर चलने का लिया संकल्प
नवनिर्वाचित चेयरमैन राधा साहू को एसडीएम ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन राधा साहू ने शपथ ग्रहण कर नगर को विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया।
रामलीला मैदान में नवनिर्वाचित चेयरमैन और 25 सभासदों ने शपथ ग्रहण की। शाम छह बजे केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप जलाकर शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद एसडीएम अंजू वर्मा ने चेयरमैन राधा साहू को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन आलोक गौड़ ने किया। इस मौके पर विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रामकुमार साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, ईओ निरुपमा प्रताप, ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह, रमनजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, अनुराग अवस्थी, दिनेश मिश्रा, मोनू शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed