{"_id":"5e54b8bf6238f3bf35a600616213ae62","slug":"chairman-and-senators-kinchin-in-swords-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन व सभासदों में खिंचीं तलवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन व सभासदों में खिंचीं तलवारें
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका चेयरमैन व सभासदों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। चेयरमैन की तहरीर पर दो सभासदों के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभासदों में उबाल है। सभासदों ने आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। साथ ही चेयरमैन के खिलाफ दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सभासदों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
चेयरमैन नीलम सोनी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल को पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद सुनील पाल पुत्र स्व. राम सजीवन व हरिशंकर गुप्ता पुत्र स्व. रामचरन उर्फ चन्नी सेठ ने हंगामा काटते हुए कार्रवाई रजिस्टर फाड़ डाले और तोड़फोड़ की थी। उधर, सभासद सुनील पाल, हरिशंकर, रामऔतार उमराव, कामता यादव, कमलेश ओमर, शाहीन आदि ने आयुक्त इलाहाबाद को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बोर्ड बैठक के दौरान असलहे से लैस होकर चेयरमैन के पति मूलचंद्र सोनी बेटे हर्षित सोनी, धार्मिक सोनी व दो निजी सुरक्षा गार्डों को लेकर हाल में घुस आए व जान से मार डालने की धमकी देते हुए बगैर चर्चा कराए प्रस्तावों में हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर हंगामा हुआ था। सभासदों का कहना है कि घटना को लेकर चेयरमैन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जा चुकी है, अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सभासदों ने चेतावनी दी है कि रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।