{"_id":"60d0e0088ebc3e32bb7882c1","slug":"central-minister-will-lay-foundation-of-iti-building-fatehpur-news-knp635627270","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृत आईटीआई भवन स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृत आईटीआई भवन स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को प्रस्तावित आईटीआई स्थल चर्म विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। अल्पसंख्यक मंत्रालय की आर्थिक मदद से यहां आइटीआई भवन बनना है। साध्वी ने बताया कि भवन का शिलान्यास केंद्रीय अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के हाथों होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि बिंदकी बस स्टाप के पास पुराने चर्म शोध विद्यालय का जर्जर भवन तोड़कर आईटीआई भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारी राघवेंद्र सिंह, आइटीआई प्रधानाचार्य डा. नरेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने केंद्रीय राज्यमंत्री को सभी बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर लें। भवन का शिलान्यास केंद्रीय
अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के हाथों होगा। आईटीआई के निर्माण से शिक्षा रोजगार के अवसर मिलेंगे। युवा यहां से प्रशिक्षण पाकर जीविकोपार्जन के क्षेत्र से जुड़ेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से नौ करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा।