फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Celebrating victory in body elections

निकाय चुनाव में जीत का मना जश्न

Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Celebrating victory in body elections
खागा अध्यक्ष गीता सिंह की बेटी मुंह मीठा कराती हुईं। - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में जीत का जश्न दूसरे दिन भी देखने को मिला। विजेता उम्मीदवाराें के फोन पर बधाइयां देने का सिलसिला देरशाम तक जारी रहा। समर्थकों ने घरों पर पहुंच कर भी जीत की मुबारकबाद दी। प्रत्याशियों ने भी भगवान की चौखट पर पहुंच कर मत्था टेका।

विज्ञापन


सदर नगर पालिका
अध्यक्ष बनीं नजाकत खातून पनी मोहल्ले की रहने वाली हैं। घर में जश्न तो मना ही अस्पताल रोड के पास स्थित मैरिज हाल में भी जश्न मनाया गया। अध्यक्ष के बेटे व सभासद बने हाजी रजा सारा दिन समर्थकों से घिरे रहे। रजा सभी का मुंह मीठा कराने के साथ सहयोग करने का शुक्रिया अदा करते रहे।
विज्ञापन


नगर पंचायत बहुआ
चेयरमैन बने राजेश गौतम का घर गांधी नगर में है। इनके घर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। परिवार के लोग उनका मिठाइयों से स्वागत कर रहे थे। शाम को पिता धर्मपाल सिंह भी समर्थकों से घिरे रहे। इनके यहां जीत का जश्न देर शाम तक चलता रहा। वे लोगों की बधाइयां स्वीकार कर आभार जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा नगर पंचायत
खागा सीट से दोबारा जीतीं गीता सिंह नगर पंचायत के मोहल्ला में जीटी रोड कोतवाली के पास रहती हैं। शुक्रवार को जीतने के बाद से समर्थकों से घिरी रहीं। लड्डुओं का बंटना पूरे दिन जारी रहा। आसपास के लोग भी बधाई देने को पहुंचते रहे। शाम को नौबस्ता रोड हनुमान मंदिर में मत्था टेेककर आशीर्वाद लिया।

जहानाबाद नगर पंचायत
यहां से अध्यक्ष बनीं राबिया खातून का घर मियाटोला में है। शुक्रवार की रात तक यहां मजमा लगा। सुबह होने पर फिर लोग जुटने लगे। शाम को बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अध्यक्ष का बेटा राशिद सेठ हर आने जाने वाले का मुंह लड्डू से मीठा कराया। समर्थक किस मोहल्ले से ज्यादा वोट मिला, किससे नहीं की समीक्षा की।


बिंदकी नगर पालिका
अध्यक्ष बने मुन्नालाल पैंगबरपुर के रहने वाले हैं। इनके घर का भी जश्न का माहौल रहा। समर्थकों के साथ-साथ विरोधी भाजपा और कांग्रेस के लोग भी बधाई देने पहुुंचे। मुन्नालाल भी बदले परिदृश्य में मंझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह हर किसी का इस्तकबाल करते देखे गए। उन्होंने सभी का अभिवादन का आभार जताया।

नगर पंचायत हथगाम  
अध्यक्ष फूल सिंह का आवास डिघवारा मोहल्ले में है। उनके यहां आम और खास का सारा दिन पहुंचना जारी रहा। पूरे दिन खुशी का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष समर्थकों से घिरे रहे। समर्थक भी उन्हें यह बताते रहे कि किस मोहल्ले से ज्यादा वोट मिला और कहां से कम। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया।


नगर पंचायत किशनपुर
यहां से अध्यक्ष पद पर जीते सुरेंद्र कुमार सोनकर पश्चिमी खटिकाना के रहने वाले हैं। जीत के बाद शनिवार की सुबह परिवार के साथ मैहर दर्शन करने चले गए थे। प्रत्याशी के देवी दर्शन जाने की बात से अनजान लोग सुबह से लेकर शाम तक चौखट का रुख करते देखे गए। घर में काम करने वाले उनकी जीत की बधाई कुबूल करते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed