{"_id":"69332d551187cdf92606ef7d","slug":"cdo-upset-over-chaos-in-chaupal-orders-action-against-secretary-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-145087-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चौपाल में अव्यवस्था पर सीडीओ खफा, सचिव पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चौपाल में अव्यवस्था पर सीडीओ खफा, सचिव पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास खंड ऐरायां के रसूलपुर भंडरा गांव में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में सीडीओ पवन कुमार मीना पहुंचे। यहां अव्यवस्था देख ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
रसूलपुर भंडरा गांव में आयोजित चौपाल में शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं। अभिलेखों के अद्यतन न होने पर सीडीओ नाराज हो गए। ग्रामीणों की शिकायतों पर उदासीन रवैया देखकर सीडीओ ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीडीओ ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चौपाल में छाया मकरंदपुर-रूरा सड़क निर्माण का मुद्दा
अमौली विकास खंड में जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने भी चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत की सदस्य आशा देवी ने मनरेगा के तहत काम नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मकरंदपुर-रूरा मार्ग की मरम्मत कराने की बात कही। शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान प्रधान गोविंद नारायण के अलावा एडीओ कृषि राघवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, बीडीओ सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।