{"_id":"6a87473228495cd1be09342f","slug":"cattle-thief-wanted-in-14-cases-arrested-in-an-encounter-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160809-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 14 मुकदमों में वांछित मवेशी चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 14 मुकदमों में वांछित मवेशी चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-16-मुठभेड़ में पकड़े गए मवेशी चोरी के आरोपी काे लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। सात थानों में दर्ज 14 मवेशी चोरी के मुकदमों में आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह और हसवा चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त टीम रात में पश्चिमी बाईपास थरियांव से जयसिंहपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पीछा करने पर खेत में छिपकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।
पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल कुरैशी निवासी जमरांवा थाना हुसैनगंज के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक हजार रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी साथियों के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरा-बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके बाद पशुओं को बाजारों में बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। गैंग के चार गुर्गे को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। तीन अन्य की तलाश जारी है।
आरोपी थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा में 27 मार्च और आंबापुर में 14 अप्रैल की रात हुई बकरा-बकरी चोरी में आरोपी था। इसके अलावा खखरेरू थाने के तेंदुआ में सात जुलाई, मलवां थाने के बुधइयापुर में 23 अप्रैल, बिंदकी कोतवाली में दो, किशनपुर थाने में एक, हथगाम थाने में दो, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में दो और हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चार मुकदमे दर्ज हैं। थरियांव पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।