फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash, jewelery stolen from farmer's house

Fatehpur News: किसान के घर से नकदी, जेवरात चोरी

Thu, 03 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 03 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery stolen from farmer's house
फोटो21-चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
विज्ञापन


- परिवार के लोग साेते रहे चोर माल उड़ा ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। किसान के घर से चोरों ने मंगलवार रात नकदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी घनश्याम सिंह किसान है। वह परिवार के साथ मंगलवार की रात बरामदे में सो रहे थे। घनश्याम ने बताया कि चोर दीवार फांदकर आए हैं। कमरे का दरवाजा खुला था, वहां से 28 हजार रुपये नकद और बक्से में रखे आधा किलोग्राम चांदी और करीब 10 ग्राम सोने के सिक्के चुरा ले गए है। उसका कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। वह भी चोर ले गए हैं। सुबह जब नींद खुली तब चोरी का पता चला। उन्होंने थाने में चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed