Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash and silver stolen from the home of a doctor's father

Fatehpur News: डॉक्टर के पिता के घर से नकदी व चांदी चोरी

Wed, 11 Nov 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cash and silver stolen from the home of a doctor's father
= छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ा
विज्ञापन

= एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, नौकरों और चालकों से पूछताछ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में रविवार रात चोरों ने डॉक्टर के पिता के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर आठ लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो चांदी के बिछुए चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी सोमवार रात घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मुत्तौर गांव निवासी जुगुल किशोर मिश्रा का बांदा-टांडा हाईवे किनारे पैतृक मकान और दुकान है। वह परचून के थोक व फुटकर कारोबार के साथ निर्माण सामग्री का भी व्यवसाय करते हैं। रविवार रात वह पत्नी अनीता रानी के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। सोमवार भोर गंगा स्नान के लिए उठे तो दूसरे कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जुगुल किशोर का छोटा बेटा हिमांशु मिश्रा मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में डॉक्टर है। वह परिवार के साथ शहर में रहता है। दिवाली पर वह परिवार के साथ गांव आया था और पर्व मनाने के बाद रात करीब 11:30 बजे शहर लौट गया था। परिवार के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे सभी लोग सो गए थे। इस दौरान छत का दरवाजा खुला रह गया था। चोर मकान और दुकान के सामने लगे सोलर लाइट के खंभे के सहारे पड़ोसी के टिनशेड पर चढ़े। वहां से रेलिंग फांदकर घर की छत पर पहुंचे और सीढ़ियों से दूसरी मंजिल के हॉल में आ गए। वहां हैंगर में कमरे की चाबी लटकी मिली। चाबी से दरवाजा खोलकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और नकदी व चांदी के बिछुए लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित पर जताई जा रही आशंका
पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। जुगुल किशोर के कारोबार में सात से आठ कर्मचारी और निर्माण सामग्री की आपूर्ति के लिए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं। इनके चालक भी काम करते हैं। पुलिस ने नौकरों और चालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अवनीश राय ने बताया कि घटना में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed