फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash and jewelry worth 4 lakh stolen from ration dealer's house

Fatehpur News: कोटेदार के घर से नकदी समेत चार लाख के जेवर चोरी

Mon, 22 Jun 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth 4 lakh stolen from ration dealer's house
धाता। नगर पंचायत के केटमई में शनिवार रात कोटेदार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब चार लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केटमई गांव के कोटेदार नागेंद्र सिंह के गांव में दो मकान हैं। शनिवार को वे गांव के बाहर एक निमंत्रण में गए हुए थे। उनके पिता, माता, भाई और भांजा खेत में बने नलकूप पर सो रहे थे। घर से करीब 100 मीटर दूर दूसरे मकान में कोटेदार की पत्नी, भाई की पत्नी और चार बच्चे मौजूद थे। इसी बीच रिहायशी मकान में ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में कपड़े, अनाज और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। एक कमरे में रखी अनाज की टंकी से नकदी और जेवरात गायब थे। इसे देखकर परिजन के होश उड़ गए। धाता पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि घटना में किसी नजदीकी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed