फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash and jewellery stolen from toll worker's home; police express suspicion

Fatehpur News: टोल कर्मी के घर से नकदी-जेवर चोरी, पुलिस ने जताया संदेह

Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from toll worker's home; police express suspicion
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में टोल कर्मी के घर से चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास के पास रहने वाले संदीप सिंह टोल कर्मी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ काम से जयरामनगर मोहल्ले गए थे। घर के गेट पर ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को दे गए थे। घर के अंदर आहट होने पर पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। लौटने पर अलमारी से 10 हजार रुपये, मंगलसूत्र और अंगूठी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

संदीप के मुताबिक, घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे चोर छत पर पहुंचा और वहां से कमरे में दाखिल हुआ। कमरे में अलमारी की चाबी रखी थी, जिसका फायदा उठाकर चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी। घर के पीछे लगा पेड़ कटवा दिया गया है। कमरे में अलमारी की चाबी रखी होने और अलमारी बंद होने की स्थिति को देखते हुए घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed