फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash and jewellery stolen by breaking the window of the Diwan's room

Fatehpur News: दीवान के कमरे की खिड़की तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Tue, 22 Jul 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by breaking the window of the Diwan's room
चोरों ने काटी खिड़की।  - फोटो : चोरों ने काटी खिड़की।

विज्ञापन
थरियांव। थाने में तैनात दीवान राजेंद्र सोनकर के कमरे की खिड़की तोड़कर चोर लाखों का माल चुरा ले गए। हालांकि, पुलिस ने कमरे में मौजूद दो आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन मौके से एक आरोपी माल लेकर भाग चुका था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रयागराज तेवरिया कलां निवासी राजेंद्र थाने के दीवान के पद पर तैनात हैं। थरियांव कस्बा स्थित जीटी रोड पर मैरिज हान के बगल में एक कमरा लेकर रहता है। वह रात को कोबरा ड्यूटी पर गए थे। करीब रात एक बजे उनके कमरे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी, जेवर चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

पड़ोसी महिला ने कमरे में चोरों को देखकर पति और पुलिस को खबर दी। पुलिस के आने से पहले एक साथी सामान लेकर भाग निकला। दो चोरों ने दरवाजा बंद कर लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर दोनों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी में खिड़की तक पहुंचने के लिए चोरों ने मैरिज हाल की सीढ़ी का इस्तेमाल किया। दीवान ने बताया कि घर में निर्माण चल रहा है। इसी वजह से घर के सारे जेवरात अपने पास सुरिक्षत होने की वजह से रखे थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed