{"_id":"61fd29a44cda1218b5286c7c","slug":"case-registered-against-two-youths-who-threw-the-girl-student-in-the-well-fatehpur-news-knp6787512115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को कुएं में फेंकने की दो युवकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को कुएं में फेंकने की दो युवकों पर एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। खेत गई छात्रा को कुएं में फेंक देने के मामले में दो युवकों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कानपुर में छात्रा का बयान भी दर्ज किया है। हालांकि घटना की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह बुधवार को रिंद नदी पार कर जाफरगंज के गढ़ी गांव में खेत पर गई थी। वहीं से लापता हो गई। गुरुवार सुबह जाफरगंज थानाक्षेत्र के चरई गांव के एक कुएं में उसे पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर हैलट भेज दिया गया।
इधर, छात्रा के पिता ने गुरुवार रात जाफरगंज थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी खेत से लौट रही थी। मास्क पहने दो युवकों ने मारपीट कर उसे कुएं में धक्का दे दिया। घटना का कारण तहरीर में नहीं बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आरोपियों की खोज की जा रही है। पकड़े जाने पर ही घटना की वजह पता चल सकेगी। परिवार किसी वजह से कुछ चीजें छिपा रहा है। छात्रा का बयान दर्ज कर उसकी भी जांच कराई जा रही है।