फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case registered against dumper driver for Janrath bus accident

Fatehpur News: डंपर चालक के खिलाफ जनरथ बस हादसे का मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case registered against dumper driver for Janrath bus accident
औंग। थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोधरौली गांव के समीप जनरथ बस हादसे की सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। विकास नगर डिपो के जनरथ बस के संविदा चालक बेगराज ने तहरीर दी। तहरीर में मृतक बस के परिचालक और मृतक यात्री का भी जिक्र है। मुकदमा दुर्घटना करने वाले डंपर के नंबर के आधार पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के सैनी थाने के कृष्ण नगर निवासी संविदा चालक बेगराज सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात जनरथ बस से यात्रियों को लेकर वाराणसी से कानपुर जा रहे थे। शनिवार रात 2.30 बजे हाईवे पर गोधरौली में कत्था फैक्टरी व वाटिका रिजॉर्ट के सामने आगे चल रहे माल वाहक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस डंपर से टकरा गई। डंपर लेकर चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे में परिचालक गोरखपुर के गगहा थाना के खजूरी बाबू कोरमहवा गांव के रामानंद यादव के पुत्र सर्वेश कुमार यादव (40) और कानपुर नगर के सचेंडी थाने के जुगराजपुर निवासी यात्री रामनरेश मिश्रा के पुत्र मोहित मिश्रा ( 25 ) की मौत हो गई थी। पुलिस ने तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, अचानक रोड पर ब्रेक लगाकर दुर्घटना करने की धाराओं में डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

...इनसेट...

हाईवे पर फैक्टरियों के सामने खड़े रहते हैं वाहन
फैक्टरियों का माल लेकर आने वाले मालवाहक वाहन भाड़ा लेने के इंतजार में हाईवे पर अक्सर खड़े रहते हैं। इसी तरह फैक्टरियों में गेट के अंदर इंट्री एक ही वाहन को दी जाती है। उसके वहां के निकलने के बाद दूसरा वाहन अंदर जाता है। फैक्टरियों के पास वाहन पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में माल लेकर आए वाहन हाईवे में फैक्टरी के सामने या आस-पास 100 से 50 मीटर की दूरी पर खड़े रहते हैं। इनमें प्रमुख रूप से सरिया फैक्टरी, मैदा मिल, सॉल्वेंट फैक्टरी के आसपास हाईवे पर वाहन खड़े होना आम बात है। हादसे के समय भी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो डंपर बराबरी से हाईवे पर खड़े थे। इनसे जनरथ बस डंपर के पीछे भिड़ी थी। हादसा होने के बाद पुलिस फैक्टरियों के सामने खड़े वाहनों पर कार्रवाई करती है। हाईवे पर वाहन को खड़े नहीं होने देती। कुछ दिन बाद फिर पुराना रवैया चालू हो जाता है। ये हालात पूरे हाईवे के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल से नहीं हटाई गई बस
हादसे में क्षतिग्रस्त जनरथ बस हाईवे किनारे अभी तक खड़ी है। बस को दुर्घटना स्थल से 50 मीटर आगे कर दिया गया है। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय व संभागीय अधिकारी सोमवार को भी हादसा स्थल पर पहुंचे। विकास नगर डिपो के अधिकारी भी थाना व हादसा स्थल पर आए, लेकिन अभी तक बस नहीं हटाई गई है।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed