फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of murder of young man in protest against love relationship

Fatehpur News: प्रेम संबंधों के विरोध में युवक की हत्या का मुकदमा

Sat, 29 Jun 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of young man in protest against love relationship
फतेहपुर। पेड़ पर फंदे से 13 जून को लटकते मिले विष्णु प्रसाद की मौत के मामले में परिजनों व ग्रामीणों के शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेम संबंधों के विरोध में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के सकूलपुर गांव से काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे। गांव के आनंद पाल ने बताया कि पुत्र विष्णु प्रसाद की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया था। थाने में सुनवाई न होने पर प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं। आरोप है कि गांव के एक युवती से पुत्र विष्णु के प्रेम संबंध था। युवती के पिता,मामा ने उसकी पत्नी संगीता को फोन पर बेटे को समझाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

धमकी पर उन्होंने बेटे को बाहर भेज दिया था। उसे फोन कर युवती बुला लेती थी। इसकी शिकायत पर युवती के पिता ने बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। दो साल पहले भी बेटे को घर में बंधक बनाकर युवती के पिता ने अपने सहयोगियों के साथ पीटकर मरणासन्न किया था। इसी वजह से बेटे की हत्या कर शव को फंदे में लटकाया था। घटना के बाद से युवती को उसके पिता ने गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन पर एसडीएम व कोतवाल मौके पर पहुंचे। एफआईआर के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म कराया। हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक रामकेवल पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत की पुष्टि हुई थी। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना दौरान कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed