फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of fraud against three including the owner of Shine City who fled abroad

Fatehpur News: विदेश भागे शाइन सिटी के मालिक समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 24 Feb 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud against three including the owner of Shine City who fled abroad
खागा। निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर विदेश भागने वाले शाइन सिटी कंपनी के मालिक राशिद नसीम व उसके गुर्गे के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, गाली गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। खागा कोतवाली पुलिस ने एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली नई बाजार निवासी विजय सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि अपनी तीन बीघा भूमिधरी जमीन का सौदा शाइन सिटी कंपनी के साथ 10 लाख रुपये में तय किया था। पांच अक्तूबर 2018 को सौदे के अनुसार जमीन कंपनी के कर्मचारी लखनऊ मादरमऊ कला बक्कारा निवासी कृष्ण कुमार के नाम पर बैनामा किया था। बैनामा से पहले कृष्ण कुमार ने दो लाख रुपये नकद व आठ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से देने की बात कही थी।
विज्ञापन

बैनामे के समय सारी रकम आरटीजीएस से देने की बात कही। उसे आरटीजीएस की रसीद की फोटोकॉपी दी। बैनामे में आरटीजीएस की संख्या दर्शाई। बड़ी कंपनी होने के कारण भरोसे पर बैनामा कर दिया। खाते में रुपये नहीं आने पर उन्होंने कृष्ण कुमार से कहा तो उसने तकनीकी खामी बताकर टरका दिया। काफी समय बीतने पर दबाव बनाना शुरू किया। उसने शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम के किसी कानूनी प्रक्रिया में फंसने का हवाला देकर जमीन पर कृषि कार्य करने को बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 28 दिसंबर 2023 को कुछ लोग खेत पहुंचे। मेड़बंदी कर जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। वह बोले कि बैनामा हो चुका है। दोबारा खेत आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम ने साजिश के तहत बिना रुपये दिए जमीन का बैनामा अपने गुर्गे के नाम कराया है। लखनऊ की चर्चित कंपनी शाइन सिटी बंद हो चुकी है। मालिक करोड़ों की हेराफेरी कर विदेश भाग चुका है। वह मूलरूप से प्रयागराज के करेली का रहने वाला है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि राशिद नसीम, कृष्ण कुमार समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed