फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against Pradhan and his supporters for insulting the Principal

Fatehpur News: प्रधान समेत समर्थकों पर प्रधानाध्यापक को अपमानित करने का मुकदमा

Mon, 05 Aug 2024 03:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Pradhan and his supporters for insulting the Principal
फतेहपुर। विद्यालय परिसर में बैठक के दौरान प्रधानाध्यापक से अभद्रता व आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रधान व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पर विद्यालय में जबरन बरात ठहराने व मिडडे मिल का राशन से भंडारा के लिए मांगने पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा गांव के चंदैनी प्राथमिक विद्यालय निवासी मनीषा पटेल प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। आरोप है कि एक अगस्त को प्रधान अमित कुमार ने बिना एजेंडा व प्रस्ताव के विद्यालय में खुली बैठक बुलाई। बैठक में प्रधान के साथ चंदन, बबलू सिंह सामंजस्य बनाकर काम करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि प्रधान समर्थक बोले कि विद्यालय में बरात ठहराई जाएगी, इसके लिए चाहे विद्यालय का ताला तोड़ना पड़े। मिडडे मिल का राशन से गांव में भंडारा कराएंगे। विरोध करने पर बैठक में प्रधान ने लोगों के सामने प्रधानाध्यापक को चोर कहकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed