फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against nephew who fired at uncle in Fatehpur, pistol and pistol recovered

Fatehpur: चाचा पर फायर करने वाले भतीजे पर मुकदमा दर्ज, पिस्टल और तमंचा हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Jan 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2023 11:42 PM IST
सार

अमौली कोतवाली क्षेत्र में एक भतीजे ने जमीनी विवाद में अपने ही चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से पिस्टल और तमंचा बरामद किया है। घायल के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against nephew who fired at uncle in Fatehpur, pistol and pistol recovered
औरा निस्फी में अभियुक्त सुरेश के पास से बरामद असलहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के अमौली कोतवाली क्षेत्र में चाचा को गोली मारने वाले भतीजे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भतीजे को ग्रामीणों ने पीटा था। घायल आरोपी का पुलिस अपनी अभिरक्षा में इलाज करा रही है। चांदपुर थाना क्षेत्र के औरी निस्फी निवासी चेतन निषाद का भतीजे सुरेश निषाद से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

चेतन मंगलवार रात खेत में पानी लगा रहे थे। तभी भतीजा सुरेश खेत पर पहुंचा और ताबड़तोड़ चाचा पर फायरिंग की थी। घटना में चेतन निषाद घायल हो गया था। ग्रामीणों ने भतीजे सुरेश को पीटकर लहूलुहान किया था। मामले में पुलिस ने सुरेश और चेतन को भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मामले में सुरेश पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से सुरेश के तीन तमंचे और एक पिस्टल बरामद की गई है। एक बाइक भी मिली है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले आरोपी सूरत से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि घायल के बेटे उमाशंकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभिरक्षा में घायल का इलाज चल रहा है। मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed