फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against four including father and son for abetment of suicide

Fatehpur News: पिता-पुत्र समेत चार पर आत्महत्या के उकसाने का मुकदमा

Thu, 25 Jul 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including father and son for abetment of suicide
फतेहपुर। बिंदकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अलियाबाद में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलियाबाद निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि गांव में एक माह पहले गांव में चोरी थी। उसके शक पर बेटे विनय सिंह को गांव के श्यामरूप, शिव स्वरूप, भूपेश, आदित्य ने 10 जुलाई सुबह नौ बजे बाग में आम के पेड़ में बांधकर लाठी डंडे से मारापीटा। 11 जुलाई की शाम को बेटे को रास्ते से पकड़कर घर ले गए। वहां दोबारा लाठी डंडों से पिटाई की। बेटे की लाख मिन्नतों के बाद छोड़ा। 12 जुलाई की शाम को वे घर पहुंचे और विनय को अपने घर ले जाकर तमंचे की बट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

चंद्रभान ने बताया कि उनके घर पहुंचे और बेटे को निर्दोष बताते हुए मारपीट नहीं करने की गुजारिश की, लेकिन वे नहीं माने। चारों के डर से बेटे विनय ने 13 जुलाई को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed