फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against 11 operators of Maurang mine for embezzlement of Rs 1.21 crore

Fatehpur News: मौरंग खदान के 11 संचालकों पर 1.21 करोड़ गबन का मुकदमा

Mon, 23 Oct 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 operators of Maurang mine for embezzlement of Rs 1.21 crore
खदान में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर कारोबारी से हड़पी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मौरंग खदान में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर फर्म संचालकों ने कारोबारी से एक करोड़ 21 लाख की रकम हड़प ली। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने खदान के 11 संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
धाता थानाक्षेत्र के गोपालपुर निवासी सत्येंद्र सिंह ने एफआईआर में बताया कि वह एक नवंबर 2017 को कचहरी आए थे। यहां उनकी मुलाकात कौशांबी जिले के चक्रनगर प्रथम निवासी मौरंग कारोबारी पूर्व परिचित प्रेमचंद्र केसरवानी से हुई थी। उनका कई लोगों का सिंडीकेट है। सभी लोग मिलकर मौरंग खदान चलाते हैं।
विज्ञापन

खदान में हिस्सेदार बनाकर रुपये कमाने लालच दिया। उसके घर प्रेमचंद्र केसरवानी छह नवंबर 2017 को अपने साथियों पंजाब अमृतसर के सुल्तानबिंद थाने के रामनगर निवासी जयदीप सिंह, अमृतसर चौक माल रोड कवन निवासी अमरवीर सिंह, पंजाब के तरनतारण निवासी हरविंदर सिंह उर्फ काके, अमृतसर कबीर पार्क तेजबहादुर नगर निवासी बलजीत सिंह, मेरठ जिला दादग्रान निवासी नफीस अहमद, मेरठ के मोहराबोट निवासी रईस अहमद, गाजियाबाद संजय नगर निवासी जानवेंद्र सिंह चौहान, संदीप भाटिया, गाजियाबाद साहिनी सिद्दकी नगर निवासी पंकज त्यागी, गाजियाबाद वैशाली के वृंदावन अपार्टमेंट निवासी जितेंद्र सिंह पनवार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बाद एक साथ काम करने की राय बनी। मौरंग घाट का टेंडर कुंवर इंफ्रा डेवलपर्स प्रा.लि. और मंगल इंफ्रा रियल्टी प्रा. लि. ने डाला। इन लोगों ने फर्म के खातों में रुपये डलवाने के बाद हिस्सेदारी की लिखापढ़ी की बात कही। उसने अपने और पत्नी के खाते से दोनों फर्मों के खातों में एक करोड़ 41 लाख रुपया ट्रांसफर किया।
रकम ट्रांसफर होने के बाद पार्टनर डीड तैयार करने में हीलाहवाली करने लगे। कई बार कहने के बाद भी रकम की लिखापढ़ी नहीं हुई। रकम मांगने पर उसे 20 लाख रुपये लौटाए। बाकी रकम एक करोड़ 21 लाख देने में आनाकानी करने लगे। वह लोग सात अक्तूबर 2023 को सभी लोग कचहरी में मिले। उसने रकम देने का दबाव बनाया। उसे जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से मना कर दिया।

कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमचंद्र केसरवानी और काके कई लोगों को हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर रकम हड़प चुके हैं। इनका कौशांबी, बांदा और जिले में सिंडीकेट चलता है। पहले भी आरोपियों पर धोखाधड़ी, गबन के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed