{"_id":"64160771b6f9caaaf3093e14","slug":"case-against-11-including-two-je-fatehpur-news-c-12-1-129825-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हरिहरगंज उपकेंद्र जेई समेत सात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हरिहरगंज उपकेंद्र जेई समेत सात के खिलाफ मुकदमा
Sun, 19 Mar 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर/ बिंदकी। जिले में दो जेई समेत 11 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिहरगंज उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने के मामले में जेई समेत सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इलाकाई लोगों की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, बिंदकी में लेखपाल की तहरीर पर एक जेई समेत चार कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर धमकी देने और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को जबरन बाधित किए जाने का आरोप लगाया गया है।
हरिहरगंज उपकेंद्र से संचालित रेलबाजार, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, मुराईनटोला समेत कई इलाकों के लोग शुक्रवार रात उपकेंद्र पहुंच गए। हंगाऐ की सूचना पर पुलिस पहुंची। उपकेंद्र के जेई और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। वर्मा चौराहा निवासी मृदुल त्रिवेदी, अनुराग दुबे, मनु सिंह, आकाश तिवारी, राजेश अवस्थी, उमंग मिश्रा, शरद चंद्र, पांडेय, निखिल कुमार, राजीव अवस्थी ने संयुक्त तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेई कल्लूराम, कर्मी पुत्तन, अरविंद, अश्वनी, राजेश, विकास और कुछ अज्ञात कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि क्षेत्र में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। जो कि जेई और उनके उक्त साथियों ने की है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आवश्यक सेवाएं बनाए रखने के अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इनसेट
एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज
बिंदकी के लेखपाल जीतेंद्र कुमार व अन्य राजस्व कर्मचारी विद्युत व्यवस्था संचालित करने के लिए ड्यूटी पर थे। तभी जेई सुरेश कुमार, एसएसओ देवी प्रसाद और दो अन्य कर्मचारी जितेंद्र व राहुल ने ने आकर ग्रामीण क्षेत्र जाफरगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया। इतना ही नहीं मौजूद कर्मचारियों को डराकर विद्युत उपकेंद्र से भगा दिया। इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल खेलते रहे बिजली कर्मी
- जिलेभर की पुलिस धरपकड़ और उपकेंद्र चालू कराने की करती रही जद्दोजेहद
- आवासों में घुसकर पुलिस फेंक रही सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पुलिस और प्रशासन ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार
किया है। करीब 40 संयुक्त टीमें बिजली कर्मियों की तलाश में छापामारी करती रहीं। उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाए गए हैं। एक- दो जगह टीमों को कर्मी मिल भी गए। किसी तरह इन इलाकों में कुछ घंटे आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। उधर, पुलिस कार्रवाई को लेकर कर्मियों में नाराजगी व्याप्त है। वे पुलिस प्रशासन पर उत्पीडन का आरोप लगा रहे हैं।
शहर कोतवाली पुलिस रात को पथरकटा चौराहे पर लोगों के प्रदर्शन किए जाने की खबर के बाद चौकन्ना हो गई। पुलिस ने जेई कल्लूराम समेत कई बिजली कर्मियों की तलाश शुरू की। उधर, बकेवर पुलिस ने बिंदकी खंड अध्यक्ष और बकेवर उपकेंद्र के कर्मचारी जयसिंह के आवास में छापामारा। जयसिंह ने आरोप लगाया कि पत्नी बीमार है। इसके बाद भी आवास खाली करने की धमकी मिली है। बिंदकी उपकेंद्र के टीजी-2 संजय कुमार मौर्य के घर भी छापा पड़ा। पत्नी और बेटी का हाल बेहाल हो गया। उन्होंने भी पत्नी को बीमार होना बताया। आवास छोडने की धमकी मिलने की बात कही। शहर के कर्मचारी संघ के संयोजक और जेई प्रमोद कुमार सिंह का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मोबाइल जब्त कर अभद्रता की। शहर पुलिस ने हरिहरगंज उपकेंद्र में एक कर्मचारी को सर्विलांस की लोकेशन पर पकड़ा। कर्मी को पुलिस ने उपकेंद्र में पीटा। पब्लिक को वीडियों बनाने से मना किया गया और उपकेंद्र का फाल्ट ठीक कराया। यह हालात पूरे जिले में बने रहे। बिजली कर्मी भी पुलिस की छापामारी से घबराए हैं। कर्मियों ने मोबाइल बंद कर दिया है। मोबाइल बंद कर वह अलग-अलग स्थानों पर छिप गए हैं। पुलिस उनकी टोह लेने में जुटी रही।
-- -- -- --
इनसेट
जेई कल्लूराम समेत कई कर्मियों पर फाल्ट का आरोप
जेई कल्लूराम समेत कई कर्मचारियों पर बिजली फाल्ट किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और हरिहरगंज फीडर के जेई कल्लूराम ने राधानगर उपकेंद्र से हरिहरगंज फीडर लाइन में रात को चेन फंसाकर फाल्ट कर दिया। फाल्ट के बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। पुलिस तेजी से जेई की तलाश में जुट गई। पुलिस को पूरी रात जेई चकमा देता रहा। जेई की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मसवानी मोहल्ला पहुंची। लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई, बाद में पता लगा कि जेई मोबाइल छोड़कर आबूनगर इलाके में मौजूद हैं।