{"_id":"669eb9bae54e802c7d0b0904","slug":"car-vandalized-abuses-at-protest-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118465-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार में तोड़फोड़, विरोध पर गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार में तोड़फोड़, विरोध पर गाली गलौज
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाने के कटरा चौराहा निवासी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अश्वनी सिंह उर्फ भोले, अस्मित सिंह, दुर्विजय सिंह रात को दरवाजे पर आए। वह लोग कार में तोड़फोड़ करने लगे। मना करने पर उसे गाली बकी और जान से मारने की धमकी दी। वह पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
-- -- --
सोशल मीडिया पर पत्रकार को धमकी दी
बकेवर। थाना क्षेत्र के एक सपा कार्यकर्ता पर सोशल मीडिया में पत्रकार के खिलाफ अभद्र पोस्ट किए जाने की पुलिस से शिकायत की गई है। बकेवर कस्बे के ललित मिश्रा पत्रकार हैं। उन्होंने थाना क्षेत्र के कंशमीरीपुर गांव निवासी युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रितेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
-- -- -- -- --
आम बीनने पर बच्चे को पीटा
असोथर। थानाक्षेत्र सुजानपुर गांव निवासी लवकुश थाने में तहरीर देकर बताया कि पुत्र सनी (7) नहर किनारे नहाने गया था। पिता का आरोप है कि बौड़र निवासी अमित सोनी के आम के पेड़ की नीचे जमीन पर फल बीनने बेटा पहुंचा। यह देखकर अमित भड़क उठा। उसने पुत्र को डंडे से पीटा। पिटाई से पुत्र को गंभीर चोट आई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया एनसीआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।