फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Captain sahab...the police is amazing, they grabbed the stolen goods

Fatehpur News: कप्तान साहब...पुलिस तो कमाल, हड़प गई चोरी में बरामद माल

Fri, 05 Sep 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Captain sahab...the police is amazing, they grabbed the stolen goods
फोटो-07-एसपी को जानकारी देते व्यापारी। संवाद
फतेहपुर। कहने को तो राधानगर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया। दो चोरों को पकड़ भी लिया, लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि राधानगर पुलिस ने चोरी में बरामद हुए 16 लाख रुपये में से सिर्फ एक लाख ही बरामदगी दिखाई है। तभी एक व्यापारी ने कहा, कप्तान साहब...पुलिस तो कमाल है, चोरी में बरामद माल को ही हड़प गई। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त की रात जयराम नगर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क पर स्थित जय प्रकाश की किराने की दुकान से करीब 18 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
विज्ञापन

दो दिन में एक आरोपी पकड़ा गया, जिसने कबूला कि उसके हिस्से में पांच लाख आए। तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। दूसरा आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। उसने बताया कि उसके हिस्से के 11 लाख रुपये आए थे, जिसे रिश्तेदार के पास रखवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि दोनों आरोपियों को चार दिन थाने में रखने के बाद सिर्फ एक लाख की बरामदगी दिखाकर एक सितंबर को जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी अब भी फरार है।
व्यापारियों ने कहा, यदि चोरों ने खुद इतनी रकम होने की बात स्वीकारी है तो फिर बाकी रकम कहां गई। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राधानगर थाना प्रभारी से फोन पर बात की और निर्देश दिया कि दो दिन में पूरी रिकवरी की जानकारी दी जाए।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संजय मोदनवाल, प्रकाश सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, राजकुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह, सरदार वरिंदर सिंह और रामबाबू गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed