फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   byelection

पंचायत उपचुनाव: 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ

Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
byelection
87 वर्षीय पार्वती देवी को मतदान कराने के लिए गोद में ले जाता पुत्र - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पंचायतों के उपचुनाव में सोमवार को ग्राम प्रधानों के चार रिक्त पद के लिए मतदान हुए। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को पांच बजे तक चला। जिसमें कुल 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए आठ पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य दो दिन के लिए मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के परिणाम पांच फरवरी को घोषित होंगे।
विज्ञापन

हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तेलियानी ब्लाक की मिश्रामऊ ग्राम पंचायत में 1185 मतदाताओं में से 699 ने मतदान किया। इस प्रकार यहां 59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी क्रम में धाता ब्लाक के घरवासीपुर में 1337 मतदाताओं के सापेक्ष 460 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सबसे कम मात्र 34.48 प्रतिशत मतदान हुआ। विजयीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक भोगलपुर ग्राम पंचायत में 1406 मतदाताओं के सापेक्ष 969 ने मतदान किया। यहां 68.96 प्रतिशत वोट पड़े। बरैंची में 1039 मतों के सापेक्ष 746 लोगों ने मतदान किया। यहां सर्वाधिक 71.08 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लाक के भोगलपुर, बरैंची, धाता ब्लाक के घरवासीपुर और तेलियानी ब्लाक के मिश्रामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान के रिक्त पदों पर सोमवार को मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में कुल 54.83 प्रतिशत हुआ। उन्होंने बताया कि अब पांच फरवरी दिन बुधवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। जो कि समाप्त होने तक चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही चुनाव परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। पूरे चुनाव में कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई। अशोक कुमार तिवारी, निर्वाचन प्रभारी

अपने पुत्र के साथ मतदान करने आई 92 वर्षीय गोमती देवी

अपने पुत्र के साथ मतदान करने आई 92 वर्षीय गोमती देवी- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed