फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   By July, the three Amar Ujala Shopping Festival Shopping

अब तीन जुलाई तक करें अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में खरीददारी

Thu, 30 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
By July, the three Amar Ujala Shopping Festival Shopping
अमर उजाला शॉ‌पिंग फे‌स्टिवल में ‌रिंग गेम खेलती म‌हिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अब तक के सबसे बड़े अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल ने हर किसी की ख्वाहिश पूरी की है। फेस्टिवल में आया हर व्यक्ति न सिर्फ खरीददारी कर रहा है बल्कि दाम और गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर कर रहा है। फतेहपुरवासियों की जनता की फरमाइश पर इस फेस्टिवल को चार दिन के लिए और बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन



अमर उजाला और टाटा शक्ति के सहयोग से 20 जून से शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज हुआ था। आईटीआई ग्राउंड में लगे इस फेस्टिवल में आने वाली जनता के लिए हर जरूरत का सामान होने से यह लोकप्रियता की पायदान चढ़ता जा रहा है। शर्ट से लेकर कार तक एक छत के नीचे मिलने से लोग दिन ब दिन इस मेला के मुरीद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के पॉश बाजार चौक में रहने वाली माया बुधवार को पड़ोस की चार महिलाओं के साथ अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में खरीददारी करती दिखाई दी, इनमें से किसी के हाथ पर जारजेट वाली साड़ी थी तो किसी के हाथ सूती धोती की क्वालिटी जानने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो साड़ी खरीद कर बाहर निकल रही माया की पड़ोसी अनुराधा ने कहा कि इतने दाम पर इस क्वालिटी की एक साड़ी चौक में मिलना मुश्किल था। यहां तो दो-दो मिल गईं। खादी की शर्ट ख्ररीद रहे चतुरी के पुरवा के रवि भी 250 रुपये में दो शर्ट पाकर गदगद दिखाई दिए।



युवाओं ने कॉमेडी कर जीता दिल- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में बुधवार को स्थानीय प्रतिभाओं ने कॉमेडी के जलवे बिखरे। युवाओं ने अपनी अदाओं को दर्शकों को दीवाना बना दिया। कॉमेडी के यह सितारे सतरंगी स्टेज पर जब तक रहे, इनका दीदार करने वाले लोटपोट होते रहे।



क्या खूब है राजस्थान का जायका  - फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में स्वाद का भी भरपूर ख्याल रखा गया है। पानी-पूरी और आइसक्रीम के साथ राजस्थानी स्वाद का भी प्रबंध है। राजस्थान का अचार हर गुजरने वाले को आकर्षित कर रहा है। जयपुर नाम से बिक रहा लीची और संतरा का रस लोगों को प्रभावित कर रहा है।



सिविल लाइन्स के ऋषभ सिंह पिज्जा के शौकीन हैं, लेकिन इन दिनों वह आईटीआई के फेस्टिवल प्वाइंट पर दोस्तों के साथ इन्हीं फ्रूट जूस का लुत्फ उठा रहे हैं। जूस के स्वाद के मुरीद ऋषभ की मानें तो ऐसा जायका उन्हें पहली बार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed