{"_id":"5702bef04f1c1bd65ec81155","slug":"by-contract-the-body-of-the-commotion-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैन का शव रख कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैन का शव रख कर किया हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते एसडीओ और जेई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव फीडर की लाइन में काम करते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदा लाइनमैन गया प्रसाद की रविवार रात मौत हो गई। उसका कानपुर के हैलट में इलाज चल रहा था। सोमवार पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर कैथपुरवा उपकेंद्र पर हंगामा काटा। विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई के बीमा कवर व पुत्र को नौकरी देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा थमा।
विज्ञापन
जमरावां निवासी संविदा लाइनमैन गया प्रसाद के साथ हादसा 31 मार्च गलत शटडाउन के कारण हुआ था। वह जमरावां फीडर का शट डाउन लेकर नौगांव फीडर पर काम कर रहा था। तभी लाइन की चपेट में आ गया। करंट से बुरी तरह से झुलसे संविदा लाइन की नाजुक हालत देख कर उसे हैलट कानपुर के लिए रिफर किया गया था।
विज्ञापन
जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार रात गया प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से शव लेकर घर लौट रहे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर कैथपुरवा उपकेंद्र में हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सपा नेता व जमरावां प्रधानपति धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बड़कू की अगवाई में हो रहे विरोध प्रदर्शन की जानकारी पाकर एसडीओ अरविंद कुमार व जेई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटी चली बातचीत के बाद उन्होंने संविदा लाइनमैन के परिजनों को दो लाख का बीमा और मृतक के बड़े बेटे को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।