फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Business worth 50 crores stalled due to banks strike

बैंकों की हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार ठप

Fri, 27 Nov 2020 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Business worth 50 crores stalled due to banks strike
आईटीआई स्थित बैंक आफ बड़ौदा कार्यालय में सरकार का विरोध जताते बैंक कर्मी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान का जिले में बैंकों की हड़ताल में मिलाजुला असर देखने को मिला। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक आफ बड़ौदा में तालाबंदी नजर आई तो स्टेट बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ इंडिया में कामकाज होता मिला। हड़ताल से बैंकों का करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

आईटीआई रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में ग्राहक पहुंचे लेकिन बिना काम हुए लौट गए। जीटीरोड की शाखा के मुख्य दरवाजे पर ताला लटकता रहा। आईटीआई रोड के केनरा बैंक का भी कामकाज ठप रहा। पीएनबी और बॉब जैसी बैंकों की एक दिनी हड़ताल से लेन देन को बैंक पहुंचे ग्राहकों को निराश होना पड़ा। जीटी रोड की बॉब शाखा में पहुंचे मिश्रामऊ गांव के दिव्यांग चुन्नीलाल का चेहरा चैनल पर ताला देखकर मायूस हो गया। हड़ताल से जिले में करीब 50 करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका। लीड बैंक मैनेजर बीडी मिश्रा ने बताया कि पूरी बैंकों में हड़ताल नहंीं रही।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एवं ऑफीसर्स फेडरेशन ने निजीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरा। बड़ौदा यूपी बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन व बड़ौदा यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने एक साथ बैठक करके सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने कहा कि बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया व महाराष्ट्र बैंक समेत छह बैंकों का सरकार निजीकरण करने जा रही है। अगर हम जागे नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब यह सरकार ग्रामीण बैंकों का भी निजीकरण कर देगी। महामंत्री कृष्ण चंद्र वर्मा ने भी कर्मचारी हितों को लेकर हुंकार भरते हुए कर्मचारियों में जोश भरा। इस मौके पर सुखसागर, राम प्रकाश तिवारी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed