फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bus excel broken, traffic halted for nine hours

हाईवे के गड्ढे में टूटा बस का एक्सल, ट्रक भी फंसा

Sat, 31 Jul 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
bus excel broken, traffic halted for nine hours
बिंदकी। बांदा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात 11 बजे एक गड्ढे में जाते ही प्राइवेट बस का एक्सल टूट गया। उसके बगल से निकल रहा ट्रक भी वहीं पर फंस गया तो हाईवे पर जाम लगने लगा। देखते ही देखते हाईवे जाम हो गया और करीब नौ घंटे तक वाहन हाईवे पर रेंगते नजर आए। सुबह आठ बजे यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

हाईवे पर ओवरलोड मौरंग वाहनों की आवाजाही ने इस सड़क को ध्वस्त कर दिया है। जगह-जगह पर बडे़-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे बांदा-कानपुर हाईवे पर एक प्राइवेट बस जैसे ही गड्ढे से निकलने लगी तो उसका एक्सल रॉड टूट गया। बस, गड्ढे में फंस गई। बगल से निकल रहा मौरंग लदा ट्रक भी गड्ढे में फंस गया। इससे दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। रात में कोई इंतजाम नहीं
विज्ञापन

होने के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहन फंस गए। यह जाम करीब नौ घंटे लगा रहा। सुबह करीब आठ बजे जब बस का मिस्त्री वहां पहुंचा और एक्सल की मरम्मत की तो वह निकल सकी। जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। ललौली कस्बे के मुबारक खान, अनीस खान, रोहित, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, रामबाबू, जफरयाब, आदिल खान, आकिब आदि ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण सड़क की यह दशा हो गई है। रोजाना यहां कोई न कोई वाहन फंसता है और जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed