फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bus,bus stand,stealing,fathepur news,historyshetear

हिस्ट्रीशीटर ससुर के धोखे दूसरे की बस लेकर पहुंचा ससुराल

Fri, 12 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bus,bus stand,stealing,fathepur news,historyshetear
भदबा गांव में बस निकालती क्रेन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। चांदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर प्राइवेट बस स्टैंड से बस चोरी कर उसे लेेकर बुधवार रात अपनी ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन

जहां एक दीवार में टक्कर लगने से बस फंस गई। उधर, बस चोरी की खबर से हड़कंप मच गया। बस मालिक ने आरोपी के खिलाफ बस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हरिजनपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह कछवाह हिस्ट्रीशीटर है। वह बुधवार रात जहानाबाद बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद स्टैंड में खड़ी एक बस को लेकर ससुराल भदबा थाना मलवां पहुंच गया।
विज्ञापन

भदबा निवासी रामकुमार की दीवार से बस भिड़ गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले। तो शैलेंद्र बस छोड़कर भाग निकला।
उधर, बस का चालक शिवराज और कंडक्टर सादाब गुरुवार सुबह बस स्टैंड पहुंचे। जहां बस गायब देखकर हड़कंप मच गया।
चोरी की सूचना जहानाबाद थाने में दी गई। इधर, मलवां पुलिस को ग्रामीणों ने बस खड़ी होने की खबर दी। पुलिस भदबा गांव पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने बस को क्रेन से खिंचवाकर थाने में खड़ी कराई। भदबा गांव के चुन्नू परिहार की चार बसें भी जहानाबाद रुट पर चलती है।
उन्होंने बताया कि दामाद नशे में उनकी बस समझ कर दूसरे की बस लेकर आ गया। उधर, चांदपुर और जहानाबाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
चोरी की गई बस शहर के मसवानी निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा वकील की है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी संजय संधू ने बताया कि आरोपी को ललौली के शिवरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed