फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bus accidant

खागा से अहमदाबाद निजी बस पलटी, 30 घायल

Wed, 01 Dec 2021 11:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
bus accidant
बकेवर। खागा से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट बस मंगलवार रात मुगल हाईवे पर कस्बे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके से चालक और कंडक्टर भाग निकले। यात्रियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। ये लोग खागा और फतेहपुर हाईवे से एजेंसी के द्वारा बुक बस में बैठकर अहमदाबाद जा रहे थे। खागा के कल्लनपुर गांव निवासी सुमेर ने बताया चालक नशे में बस चला रहा था। थरियांव हाईवे पर चालक ने निर्माणाधीन मार्ग पर बस दौड़ा दी थी। यह देखकर कई यात्रियों के पसीने छूट गए थे। करीब 10 से 15 यात्री थरियांव हाईवे पर ही उतर गए थे।
विज्ञापन

चालक के नशे में होने के कारण बस पलटी है। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने रायबरेली जिले के डलमऊ निवासी शिवा और उसकी दादी बसंती (60) समेत पांच लोगों को बिंदकी सीएचसी एंबुलेंस से भेजा। बाकी सवार करीब 30 से 40 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस एजेंसी मालिक से संपर्क किया जा रहा है। सभी लोग हादसे में बाल-बाल बचे हैं। चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-31-32-33

फोटो-31-32-33- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed