{"_id":"64121b7adc2bff00ed0abbc5","slug":"bulldozer-will-run-on-the-house-of-history-sheeters-sons-fatehpur-news-c-12-1-125627-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर के बेटों के मकान पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर के बेटों के मकान पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
फोटो संख्या 34
- राजस्व विभाग की पैमाइश में खखरेरू के रहमतपुर गांव में तालाबी जमीन पर बना है मकान
- गुरुवार को कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस समेत पीएसी मौजूद रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। हिस्ट्रीशीटर मरहूम अतहर के बेटों मोहम्मद अहमद और मोहम्मद जर्रार के मकान पर गुरुवार को बुलडोजर चलेगा। कार्रवाई के लिए एएसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान खागा सीओ जनेश्वर मिश्रा के साथ खागा कोतवाली पुलिस, धाता, किशनपुर, सुल्तानपुर घोष, थरियांव, असोथर, महिला थाना, एक प्लाटून पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीम तैनात रहेगी।
खखरेरू के रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर का मकान बना है। राजस्व टीम ने पैमाइश पर मकान तालाबी जमीन
पर मिला। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के पीछे अतीक अहमद से जुड़ाव माना जा रहा है। कुछ दिन पहले प्रयागराज आईजी की मौजूदगी में रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर के मकान पर संयुक्त टीम ने छापामारी की थी।
छापामारी में कुछ असलहे बरामद हुए थे। उन्हें प्रयागराज जांच के लिए ले गई थी। इसी के बाद से ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर के परिवार की निगरानी कर रही थी। हाल में ही मोहम्मद अहमद के नाम पर शस्त्र लाइसेंस अस्थायी पते से प्राप्त करने का खुलासा हुआ था। शस्त्र लाइसेंस 2003 में अहमद के नाम पर जारी हुआ था। शस्त्र लाइसेंस जारी करने में भी नियमों की अनदेखी मानी जा रही।