{"_id":"66ce3771d240a2d730072b24","slug":"bulldozer-hits-sp-leader-haji-razas-mall-worth-rs-20-crores-fatehpur-news-c-12-1-knp1031-806589-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा के 20 करोड़ के मॉल पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा के 20 करोड़ के मॉल पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वीकृत मानचित्र से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कराने पर सपा नेता व गैंगस्टर हाजी रजा मोहम्मद एंड कंपनी के निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल पर मंगलवार को बुलडोजर चला। पुलिस प्रशासन के मुताबिक करीब 20 करोड़ की संपत्ति पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। संपत्ति में जमीन की कीमत भी शामिल है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी निवासी सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद, फरीद खान व आयशा खातून का बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित अर्द्धनिर्मित शॉपिंग मॉल में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से 21 अप्रैल को 2022 को निर्माण ध्वस्त किए जाने का आदेश किया गया था। आदेश के विरुद्ध अपील आठ अगस्त को निरस्त की गई। नियत प्राधिकारी/एसडीएम की ओर से निर्माण ध्वस्तीकरण का आदेश मंगलवार को जारी हुआ। एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी, सीओ थरियांव समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। हाजी रजा कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गैंगस्टर समेत 23 मुकदमे दर्ज हैं।
निर्माण आबादी की जमीन पर है। निर्माणकर्ताओं को 21 अप्रैल 2022 को नोटिस जारी की गई थी। न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उप्र निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम-1958 की धारा-10 के अंतर्गत की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार रमण, नियम प्राधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, विनियमित क्षेत्र
गैंगस्टर हाजी रजा के निर्माणाधीन मॉल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर पर डी-69 गैंग पंजीकृत है। निर्माण और जमीन की कुल बाजार की कीमत 20 करोड़ से अधिक है। अन्य मुकदमों की भी जांच की जा रही है।
धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
दर्ज 23 मुकदमों में न्यायालय से 17 में दोषमुक्त हो चुके हैं। भाजपा शासनकाल में छह मुकदमे राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज कराए गए हैं। नक्शा पास होने के बाद निर्माण हुआ था। संपत्ति नुकसान के पीछे भी राजनीतिक कारण है।
हाजी रजा मोहम्मद, सपा नेता/पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि
-- -- -- -- --
फैक्ट
कुल निर्माण स्थल- 1598 वर्गमीटर
स्वीकृत निर्माण क्षेत्र-करीब 450 वर्गमीटर में बेसमेंट से प्रथम तल तक
अवैध निर्माण क्षेत्र- करीब 1300 वर्गमीटर और द्वितीय तल तक निर्माण
मोदी पर टिप्पणी पड़ी भारी, सीएम तक पहुंची कुंडली
- टिप्प्णी से नाराज भाजपा नेताओं ने सीएम से की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा ने जून माह में निर्वाचित सांसद नरेश चंद्र उत्तम के स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्प्णी की थी। टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ताबड़तोड़ दबिश देकर रजा की तलाश कर रही थी। हालांकि कोर्ट से रजा को जमानत मिल गई थी। भाजपाइयों में घटना से नाराजगी व्याप्त थी। पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत कई भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। रजा के आपराधिक इतिहास समेत कई सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के बाद उन्हें बेचने की कुंडली सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन की जांच ने तेजी पकड़ी। माना जा रहा है टिप्पणी मामले पर प्रशासन उसका बाल भी बांका नहीं कर सका था। इसी वजह से रजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का दबाव था।
-- --
गैंगस्टर की कुर्की में प्रशासन भूला था चमड़ामंडी की संपत्ति
गैंगस्टर के तहत 14 (1) की कार्रवाई हाजी रजा पर हो चुकी है। इस कार्रवाई में हसवा ब्लाक टीसी सहाबुद्दीन गांव स्थित हाजी रजा के नाम पर दर्ज 12 बीघा कृषि योग्य एक करोड़ कीमत की भूमि प्रशासन ने जून 2022 में कुर्क की थी। सवाल उठता है कि उस समय पर चमड़ा मंडी स्थित शॉपिंग मॉल हाजी रजा के नाम पर क्याें नहीं प्रदर्शित किया गया।
--
मजबूत इमारत को ढहाने में लगीं तीन पोकलैंड
बेसमेंट मिलाकर करीब तीन मंजिला मॉल के पूरे खंड बनकर तैयार हैं। करीब सुबह आठ बजे एक पोकलैंड मशीन इमारत ढहाने के काम में लगाई गई। वह दोपहर तक कुछ हिस्सा ढहा सकी। ऐसे में प्रशासन ने दो और पोकलैंड निर्माण ढहाने के लिए लगवाईं।
--
बैरीकेडिंग एरिया में 100 दुकानें बंद, गलियों में जाम
मॉल ढहाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बाकरगंज चौकी के पास बैरीकेडिंग लगवाई यहां से पक्का तालाब की ओर प्रवेश रोका गया। इमारत से पहले पक्का तालाब से जीटी रोड को मिलाने वाली गली के पास डायवर्जन किया गया। डायवर्जन से गली में रिक्शा, चार पहिया, बाइक सवारों की भीड़ से पूरे दिन जाम लगा रहा। काफी संख्या में लोग अलीगंज, निबहरा, पक्का तालाब हनुमान मंदिर की गली से गुजरते नजर आए। हाईवे से इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।