फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   built,fathepur news,cc roads,74 lac,amarjai ward

अमरजई वार्ड में 74 लाख से बनेंगी सीसी सड़कें .

Fri, 12 Feb 2021 06:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
built,fathepur news,cc roads,74 lac,amarjai ward
अमरजई वार्ड का निरीक्षण करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। वार्ड नंबर 24 अमरजई में 74 लाख की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही बैरहना में 19 लाख की लागत वाली सीसी सड़क का काम महीने भर में शुरू हो जाएगा। इस सीसी सड़क का 15 फरवरी को टेंडर होना है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सात फरवरी के अंक में वार्ड 24 अमरजई की दुर्दशा की खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी।
शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने खबर का संज्ञान लेते हुए अमरजई वार्ड का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अपने सामने सड़कों और नालियों की सफाई कराई। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि वार्ड में 74 लाख की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इनमें आनंद पाल के दरवाजे से रघुराज के दरवाजे तक, अरविंद के दरवाजे से शिव सिंह के घर तक सीसी सड़कों का निर्माण 55 लाख की लागत से होगा।
बैरहना में 19 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण महीने भर में शुरू हो जाएगा। वार्ड में अब तक 60 लाख की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं।
पेयजल व्यवस्था के तहत दो सबमर्सिबल पंप भी लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और भी लगाए जाएंगे।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद प्रकाश निरीक्षक को वार्ड में खराब 25 एलईडी स्ट्रीट लाइटें बदलने का निर्देश दिया।
जेई सिविल अमित जायसवाल को वार्ड की जर्जर सीसी सड़कें और नालियों की मरम्मत का स्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद रामसिंह, भानू पटेल, सफाई निरीक्षक राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

सात फरवरी की पीडीएफ

सात फरवरी की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed