फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Buffalo killed in Fatehpur due to the grip of the Hightension line

फतेहपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत

Tue, 09 Jun 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Buffalo killed in Fatehpur due to the grip of the Hightension line
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव कंसपुर में किसान जंगबहादुर सिंह अपनी भैंस को लेकर खेतों में चराने जा रहे थे। जब वह कमलेश भदौरिया के खेत पर पहुंचे तो वहां पर बिजली के पोल पर लगे स्टे की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने के चक्कर में किसान भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना के समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। ग्रामीण रोहित ने बताया कि यह लोहे का पोल काफी पुराना है और आंधी में झुक गया है। इसी पोल के स्टे(झोंक) में हाइटेंशन लाइन का करंट उतरने से भैंस चपेट में आ गई और मौत हो गयी। कई बार पोल पर करंट उतरने की सूचना विभाग को दी गई थी लेकिन उसको ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना किसान ने पीआरवी को दी और बाद में थाने जाकर बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। भैंस का पोस्टमार्टम कराने को कहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। बिंदकी रोड चौडगरा के अवर अभियंता कालूराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पोल काफी पुराना है उसी में करंट उतरने से हादसा हुआ है। पोल को बदलकर नया पोल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed