फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Budget has Saptarishi priorities: Sachan

बजट की हैं सप्तऋषि प्राथमिकताएं: सचान

Sun, 05 Feb 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Budget has Saptarishi priorities: Sachan
पत्रकारों से बात करते प्रभारी मंत्री राकेश सचान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अमृत काल के बजट 2022-23 में 7 यानी सप्तऋषि प्राथमिकताएं हैं। इसमें समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र की मजबूती करना शामिल है। यह बातें कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने केंद्रीय बजट 2022-23 को लेकर शुक्रवार को डाक बंगले में की गई प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सचान ने कहा कि यह बजट सिर्फ विकास का एजेंडा नहीं है बल्कि अगले 25 से 50 साल के लिए विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट है। ये बजट गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े, शोषित, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े व मध्यम लोगों को सक्षम और सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बजट की मुख्य बिंदुओं की जानकारी भी दी।
इसमें मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों के लिए कृषि ऋण, स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक रोजगार बढ़ाने समेत अन्य जन योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले इंवेस्टर्स समिट से बड़ी उम्मीदें हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से होमवर्क काफी पहले से किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed