Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSNL will provide free internet connection to three children

Fatehpur News: तीन बच्चों को मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन देगा बीएसएनएल

Sat, 07 Oct 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
BSNL will provide free internet connection to three children
फतेहपुर। दूर संचार विभाग सरकारी विद्यालयों के तीन बच्चों को मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन देगा। यह बच्चे पिछले दिनों हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आए थे। बच्चों के घर में तीन माह से लेकर एक साल तक निशुल्क इंटरनेट की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को बीएसएनएल-डे के अवसर पर बीएसएनएल भारत फाइबर स्मार्ट लर्निंग योजना के तहत दूर संचार विभाग ने केंद्रीय विद्यालय सहित सात कंपोजिट स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई थी। सात विद्यालयों के 284 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। पेंटिंग में बच्चों ने इंटरनेट संबंधी चित्र बनाए थे। केंद्रीय विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा योगिता प्रथम आई थी। कंपोजिट विद्यालय शादीपुर के कक्षा पांच के छात्र प्रदीप ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बिंदकी के कक्षा तीन के छात्र निहाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। दूर संचार विभाग ने इन तीनों विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अब विभाग ने तीनों बच्चों के घर में मुफ्त इंटरनेट फाइबर कनेक्शन देने का काम शुरू किया है। जल्द ही तीनों बच्चों के घर पर इंटरनेट कनेक्शन लगेगा।
विज्ञापन


प्रथम आए बच्चे के घर पर एक साल तक मुफ्त इंटरनेट
तीनों विजेता बच्चों को निशुल्क फाइबर इंटरनेट कनेक्शन दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चे के घर पर एक साल तक मुफ्त में इंटरनेट चलेगा। द्वितीय विजेता के घर पर छह माह और तृतीय आए विजेता के घर में तीन माह तक मुफ्त में इंटरनेट संचालित होगा। इसके बाद वह बिल चुका कर सेवा को जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई में सहारा बनेगा इंटरनेट
आज के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी सरकारी विद्यालय के बहुत से बच्चे इंटरनेट सेवा से वंचित हैं। इसे बढ़ावा देने के लिए दूर संचार विभाग विजेता बच्चों को मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन दे रहा है। इससे विजेताओं के आसपास के बच्चों को भी लाभ होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed