{"_id":"6af89aea58aa8aa61506013c","slug":"body-of-a-young-man-found-he-had-set-off-for-home-from-his-in-laws-place-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166395-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ससुराल से घर जाने के लिए निकले युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ससुराल से घर जाने के लिए निकले युवक का मिला शव
विज्ञापन
हथगाम। थाना क्षेत्र के छोटी संझिया गांव में शनिवार दोपहर ससुराल आए युवक का शव बाग में नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी सियाराम (40) की शादी करीब आठ वर्ष पहले छोटी संझिया गांव निवासी सूरत सिंह की बेटी विमला देवी से हुई थी। उसके दो बेटे आर्यन और आयुष हैं। सियाराम किसी काम से ससुराल आया था। शनिवार सुबह वह घर जाने के लिए निकला था।
दोपहर में उसका शव गांव के बाहर बाग में नीम के पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि सियाराम छह वर्ष पहले पिता संतराम की डंडों से पीटकर हत्या के मामले में आरोपी था। वह इन दिनों जमानत पर बाहर था। वह पिता की दूसरी पत्नी का बेटा था।
विज्ञापन
भाई छुर्रा ने पुलिस को मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी किए जाने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।