{"_id":"659d8e1b5179ab2ad4053763","slug":"bsc-student-dies-due-to-truck-collision-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-9477-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। कॉलेज से घर जा रही छात्रा को मंगलवार दोपहर ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी दयाराम प्रजपति की पुत्री वंदना देवी उर्फ मोनी (23) खजुहा कस्बे स्थित रामपाल बिटाना देवी महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह मंगलवार की दोपहर कॉलेज से घर जा रही थी। खजुहा कस्बा शंकरनगर गांव के पास ट्रक चालक ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल समेत छात्रा उछलकर दूर गिरी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक ट्रक लेकर चालक जहानाबाद की ओर भाग निकला था।
लोगों ने सिर में चोट लगने से छात्रा को मौके पर मृत पाया। भीड़ ने पुलिस से ट्रक चालक को पकड़ने की मांग की। घटना से परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का अश्वासन देकर शांत किया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल दुर्घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।