{"_id":"69fb9976b509857a9a049238","slug":"brothers-beaten-up-over-rivalry-over-hooting-at-tractor-riders-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154170-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर सवारों पर हूटिंग के विरोध की रंजिश में भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर सवारों पर हूटिंग के विरोध की रंजिश में भाइयों को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालुओं पर हूटिंग के विरोध की रंजिश में चार युवकों ने दो भाइयों को पीट दिया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
गाजीपुर थाने के सुकेती गांव निवासी दिलीप कुमार पासवान ने पुलिस को बताया कि दो मई को रिश्तेदारों के साथ जोगनी माता औगासी से दर्शन कर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। गाजीपुर के इंद्रो पुल के पास सिमौर निवासी शिवम दुबे तीन साथियों के साथ खड़ा था। ट्रैक्टर पर बैठे लोगों को देखकर शिवम ने हूटिंग की। दिलीप ने युवकों को मना किया तो नोकझोंक शुरू हो गई। बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया।
दिलीप, भाई सुदीप पासवान के साथ मंगलवार को चचेरे भाई को लेने इंद्रो पुलिया जा रहे थे। रास्ते में शिवम दुबे, भाई कुलदीप दुबे, दोस्त हसनैन और अल्फैज संग उसकी बाइक रोकवाई और अपशब्द बोले। विरोध पर आरोपियों ने दोनों को पीट दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।