फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother takes over London-based sister's house, grabs Rs 40 lakh cash

Fatehpur News: भाई ने लंदन में रहने वाली बहन की 40 लाख नकदी हड़प घर में किया कब्जा

Mon, 04 May 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Brother takes over London-based sister's house, grabs Rs 40 lakh cash
फतेहपुर। लंदन में परिवार के साथ रहने वाली महिला की संपत्ति पर फुफेरे भाई ने कब्जा कर लिया। महिला का आरोप है कि करीब 40 लाख रुपये नकद हड़प लिए गए हैं। साथ ही घर और दुकान पर कब्जा कर लिया गया। पैतृक जेवर भी ताला तोड़कर चोरी कर लिए गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चूड़ीगली निवासी अतिया मुनीर ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद वह लंदन में रहने लगी थीं। पिता के इंतकाल के बाद जहानाबाद थाना क्षेत्र निवासी फुफेरे भाई अरशद जिया और पत्नी शबनम को मकान और दुकानों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। चूड़ीगली और कटरा अब्दुलगनी स्थित मकान तथा तीन दुकानें किराए पर चल रही थीं।
विज्ञापन

मकान व दुकानों की मरम्मत के लिए विभिन्न तिथियों पर कुल सात लाख 29 हजार रुपये अरशद जिया के बैंक खाते में भेजे गए। अतिया मुनीर 12 अक्तूबर 2024 को लंदन से घर लौटीं तो मकान में कोई मरम्मत नहीं हुई थी और ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर अलमारी से करीब 10 लाख रुपये के गहने गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अरशद से फोन पर पूछताछ की गई तो उसने गाली-गलौज की और दुकान का पांच वर्ष का किराया करीब 33 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और मकान खोलने पर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। दहशत के कारण वह 29 अक्तूबर को लंदन लौट गईं और अब फिर लौटी हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed