फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother Murdered with Sticks After Calling the Police

Fatehpur News: आसपास के लिए)) पुलिस बुलाने पर डंडों से पीटकर भाई की हत्या

Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother Murdered with Sticks After Calling the Police
फाइल फोटो-18-कमल ​​सिंह राजपूत। स्रोत परिजन
चौडगरा (फतेहपुर)। खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस को बुलाने से नाराज बड़े भाई ने बृहस्पतिवार रात छोटे भाई पर बांस के डंडे से पीठ और छाती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंदरूनी चोटें आने से गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के ममरेजपुर निवासी कृष्णपाल के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा अनिल, उससे छोटा कमल सिंह राजपूत (33) और सबसे छोटा विमल है। विमल बाहर नौकरी करता है। परिवार का घर गांव के किनारे खेतों से सटा है।
विज्ञापन

कमल की पत्नी ममता ने बताया कि घर के पास ट्यूबवेल के समीप खेतों की सिंचाई के दौरान पति कमल सिंह और उनके जेठ अनिल के बीच पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर अनिल ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ममता ने यूपी 112 पर सूचना दी। पीआरवी पुलिस बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची। इस पर जेठ कहीं छिप गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कार्रवाई की बात कहकर लौटा दिया।
आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद रात में अनिल घर पहुंचा और कमल पर बांस के डंडे से 50 से 60 वार किए। इस दौरान जब कमल की पत्नी ने दोबारा पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल कमल रातभर तड़पता रहा और सुबह उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सीओ गौरव शर्मा और थाना पुलिस पहुंची।
इस पर आरोपी जेठ ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीआरवी पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ होगी।




कई बार कर चुका था अनिल के परिवार पर हमला

अनिल अविवाहित है और परिवार से अलग रहता है। कमल की पत्नी ममता ने बताया कि जेठ अनिल अक्सर मामूली बातों पर भी मारपीट करता था। वह कई बार पति, उस पर और बच्चों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर चुका था। कभी-कभी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लेता था जिससे पति को घर में छिपकर जान बचानी पड़ती थी। परिजन के अनुसार कई बार थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि घर से आसपास कोई मकान न होने के कारण उसकी चीखें कोई नहीं सुन पाया। इससे उसे मदद भी नहीं मिल सकी।




बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कमल की मौत से पुत्री पायल (7), पुत्र पवन (5) और आयुष (4) के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद मां ममता, दादी किशनी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

फाइल फोटो-18-कमल सिंह राजपूत। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-18-कमल सिंह राजपूत। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed