{"_id":"647794670df5be5c610ce6c6","slug":"brother-in-law-mother-in-law-jailed-for-the-death-of-a-married-girl-fatehpur-news-c-12-1-263237-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवाहित किशोरी की मौत में जेठ, सास को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवाहित किशोरी की मौत में जेठ, सास को जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। विवाहिता किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को सास और जेठ को जेल भेजा है। पुलिस बाकी फरार ससुरालियों की तलाश में जुटी है।
कौशांबी जिला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकनारा निवासी नथनलाल यादव की बेटी वंदना ने धाता के अजरौली निवासी सोनू से प्रेम विवाह किया था। वंदना के नाबालिग होने के कारण सोनू को जेल जाना पड़ा था। करीब एक साल से दोनों साथ रह रहे थे। अजरौली में 22 मई को संदिग्ध हालात में वंदना की मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने घर से करीब 30 फीट दूर खाद के गड्ढे में शव को दफन कर दिया था। मृतका के पिता नथनलाल को इसका पता लगा तो धाता थाने में सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को शव गड्ढे से निकालने के बाद पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया है।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सोनू, जेठ लवलेश, मोनू, सास प्रतिमा, जेठानी संगीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जेठ लवलेश और सास को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमे के आधार पर आरोपियों को जेल भेजा है। बिसरा जांच रिपोर्ट आने पर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।